Saturday, January 28, 2012

Shairee

धूत कहौ, अवधूत कहौ, रजपूत कहौ, जुलहा कहौ कोऊ ।
काहू की बेटी सो बेटा न ब्याहब, काहू की जाति बिगार न सोऊ
तुलसी सरनाम गुलाम है राम को, जाको रुचै सो कहै कछु ओऊ।
माँगि के खाइबो, मस्जिद में सोइबो, लेबे को एक न देबे को दोऊ॥ 
--गोस्वामी तुलसीदास 

रहिमन मुश्किल आ पड़ी टेढ़े दोहू काम 
सीधे से जग ना मिले, उल्टे मिले ना राम 
--रहीमदास 

काबा अगरचे टूटा तो क्या जा-ऐ-गम है शैख़
कुछ कस्र-ऐ-दिल नहीं कि बनाया न जाएगा 
--कायम चांदपुरी